कार्मिक एवं सतर्कता विभाग उत्तराखंड शासन द्वारा लेफ्टिनेंट जनरल (से० नि०) गजेंद्र जोशी को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जून 2023 से खाली चल रहे अध्यक्ष पद पर उनकी नियुक्ति के बाद अब आयोग की जिम्मेदारी उनके हाथों में होगी।
मूलरूप से चंपावत जिले के लटोली के निवासी गजेंद्र जोशी भारतीय सेना में शानदार सेवाएं दे चुके गजेंद्र जोशी स्ट्राइक-1 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग और इन्फैंट्री स्कूल के कमांडेंट जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 38 वर्षों से अधिक की सेवा के बाद 30 अप्रैल 2026 को सेवानिवृत्ति की बाद अब वह उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया से जुड़ी इस संवैधानिक संस्था का नेतृत्व करेंगे।

कार्मिक एवं सतर्कता विभाग द्वारा निर्गत आदेश में डॉ. हेम चंद्र पांडे को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग का सदस्य नियुक्त किया है।डॉ. पांडे मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के ताड़ीखेत के निवासी हैं और वर्तमान में हल्द्वानी में रह रहे हैं。नियुक्ति से पूर्व वह बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज, भीमताल में रजिस्ट्रार और भौतिकी के शिक्षक के रूप में कार्यरत थे उम्मीद की जा रही हैं कि उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के नए अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति के बाद परीक्षाओं और चयन प्रक्रिया में तेजी और पारदर्शिता आयेगी।
