उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से डीएवी इंटर कॉलेज की अध्यापिका डॉ. बबीता सहोत्रा ने अपने विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए खेल सामग्री उपलब्ध कराने का निवेदन किया। उन्होंने मंत्री जी को बताया कि विद्यालय में आर्थिक रूप से कमजोर एवं वंचित वर्ग के अनेक बच्चे अध्ययनरत हैं। विद्यालय में पर्याप्त खेल सामग्री उपलब्ध न होने के कारण विद्यार्थियों को खेल गतिविधियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। साथ ही गरीब परिवारों से आने वाले बच्चे स्वयं खेल सामग्री खरीदने में सक्षम नहीं हैं।
डॉ. बबीता सहोत्रा के अनुरोध पर माननीय मंत्री जी ने विद्यालय हेतु बास्केटबॉल किट प्रदान की। इस अवसर पर डॉ. बबीता सहोत्रा ने उक्त खेल सामग्री विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. एस. के. श्रीवास्तव एवं खेल अध्यापक श्री सुधीर गिलड़ियाल को भेंट की। विद्यालय परिवार ने मंत्री जी के इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया तथा इसे विद्यार्थियों के खेल एवं सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।
