एमएनएम के अध्यक्ष और सांसद कमल हासन ने प्रधानमंत्री मोदी के ऊर्जा बचत के आह्वान का समर्थन करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जिम्मेदारी दलीय राजनीति से ऊपर है। एक्स से बातचीत में उन्होंने कहा कि भारत ने पहले भी एकता और साझा बलिदान के बल पर युद्धों, कमी और वैश्विक संकटों का सामना किया है। उन्होंने आगे कहा कि इस समय भी उसी राष्ट्रीय भावना की आवश्यकता है.
कमल हसन ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण केवल आर्थिक आवश्यकता नहीं, बल्कि पर्यावरणीय और राष्ट्रीय दायित्व भी है। उन्होंने नागरिकों से बिजली, ईंधन और अन्य ऊर्जा संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील की तथा ऊर्जा दक्षता को जन-आंदोलन बनाने पर बल दिया।
