उत्तराखंड सरकार ने राज्य के पारंपरिक लोकपर्व हरेला के अवसर पर पूरे प्रदेश में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस साल राज्य सरकार ने पहले ही दिन 10 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था, जिसे आम जनता और विभिन्न विभागों की सक्रिय भागीदारी से दोपहर तक ही पूरा कर लिया गया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर में और अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में आयोजित कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर इस विशाल वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। अभियान की मुख्य बातें: यह पूरा वृक्षारोपण महाअभियान प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” पहल के अंतर्गत चलाया गया।

मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए जंगलों और ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य रूप से फलदार, चारा, इमारती और औषधीय पौधे रोपे गए। इस एक दिवसीय महाअभियान के साथ ही पूरे महीने भर चलने वाले अभियान का लक्ष्य प्रदेश में लगभग एक करोड़ पौधे लगाने का है। यह अभियान केवल पेड़ लगाने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है। इस साल अभियान के तहत पूरे प्रदेश में एक महीने के भीतर लगभग एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान का नोडल विभाग वन विभाग है. जबकि, विभिन्न सरकारी विभागों, स्थानीय निकायों, स्वयंसेवी संस्थाओं, विद्यालयों, सामाजिक संगठनों और आम लोगों को भी इसमें जोड़ा गया है
