
बद्रीनाथ धाम के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी ने धाम में भगवान बद्री नारायण के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाले चंदन (श्रीखंड) की गुणवत्ता को लेकर बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) के मुख्य कार्याधिकारी से शिकायत की हैं। बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ द्वारा शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए चंदन की गुणवत्ता हेतु विशेषज्ञों की राय लिए जाने की बात कही गयी हैं ।
बद्रीनाथ धाम में चढ़ावे में हेराफेरी के बाद अब भगवान बद्री नारायण को प्रतिदिन सुबह अभिषेक पूजा के दौरान भगवान नारायण को चंदन का लेप लगाये जाने में उपयोग होने वाले चंदन की गुणवत्ता पर मुख्य पुजारी द्वारा सवाल उठाए जाने के कारण फिर विवाद शुरू हो गया हैं।
जानकारी के अनुसार भगवान बद्री नारायण के अभिषेक में इस्तेमाल होने वाले चंदन की खरीद विगत दो वर्ष से नहीं की है और वर्तमान में मुख्यमंत्री असम हिमंत बिस्वा की पत्नी द्वारा दान में दिए गए चंदन से भगवान का अभिषेक किया जा रहा है।
चंदन घिसने का कार्य से जुड़े डिमरी पंचायत के हक-हकूकधारियों द्वारा दान में मिले इस चंदन की गुणवत्ता उत्तम होने के बावजूद इसके रावल का चंदन की गुणवत्ता पर सवाल उठाये जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त की जा रही है।
