NEET-UG 2026 री-एग्जाम से पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी मॉक ड्रिल कर रहा है। एग्जाम को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस, जिला प्रशासन और सेंटरीय एजेंसियों के साथ मिलकर मल्टी लेयर सिक्योरिटी तैयार की गई है।उधर, कई जगह से स्टूडेंट्स के एग्जाम सेंटर बदलने की शिकायत मिल रही हैं। नागपुर के अब्दुल्ला मोहम्मद तालिब को जारी एडमिट कार्ड में नागपुर की जगह अबू धाबी आवंटित होने का मामला राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। इसी तरह भुवनेश्वर की संजना संजीवनी को देहरादून में सेंटर दे दिया गया है। हालांकि बाद में गलती सुधार दी गई।

