नेपाल सरकार द्वारा भारत – नेपाल सीमा पर चीन निर्मित हाई-टेक थर्मल इमेज कैमरे स्थापित किये जा रहे हैं, जो भारत की सीमा के भीतर १० किलोमीटर तक की दूरी की स्पष्ट तस्वीरें लेने और गतिविधि पर नज़र रखने में सक्षम हैं। विशेषज्ञ बताते हैं कि इन कैमरों से रात के अंधेरे में भी भारतीय सीमा में होने वाली गतिविधियों को स्पष्ट रूप से ट्रैक किया जा सकता है। इन कैमरों को संचालित करने और डाटा को स्टोर करने के लिए चीन की दूरसंचार और इंटरनेट कंपनिया मदद कर रही है।
भारत नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के निकट नेपाल सरकार द्वारा चीन निर्मित हाई-टेक थर्मल इमेज कैमरे लगाने और उनका डाटा चीन के क्लाउड में स्टोर होना भारत के लिए चिंता का विषय है, क्योकि कि निगरानी में चीन की घुसपैठ हो गई है और इन डिवाइस से भारतीय क्षेत्र की सामरिक गतिविधियों सहित सभी सूचनाएं चीन पहुंच जाएँगी हैं।
नेपाल में चीन का बढ़ता प्रभाव कूटनीतिक दृष्टि से भारत की आंतरिक सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है।
