मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा में जिलाधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर सरकारी जमीनों से अवैध अतिक्रमण को हटाने और ‘भू-कानून’ के उल्लंघन की त्वरित जांच के निर्देश दिए हैं। सरकारी भूमि और ग्राम सभा की जमीनों से अवैध कब्जों को हटाने के लिए अभियान तेज किया जाएगा। बैठक में सीएम धामी ने अधिकारियों को निम्नलिखित प्रमुख दिशा-निर्देश दिए हैं:अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई: सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जों और निर्माणों को हटाने के अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। पहले चरण में भी राज्य में 550 से ज्यादा अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया है।
‘भू-कानून’ की जांच: भू-कानून का उल्लंघन करके खरीदी गई जमीनों की तुरंत जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने पर ऐसी जमीनों को राज्य सरकार के अधीन लिया जाएगा। शत्रु और वक्फ संपत्तियां: शत्रु संपत्तियों से अवैध कब्जे हटवाए जाएंगे तथा ‘उम्मीद पोर्टल’ पर दर्ज वक्फ संपत्तियों के रिकॉर्ड का विशेष सत्यापन किया जाएगा। फर्जी राशन कार्ड पर नकेल: राज्य में फर्जी राशन कार्ड धारकों के खिलाफ सख्त जांच और कार्रवाई करने को कहा गया है अन्य राज्यों से आए लोगों के शस्त्र लाइसेंस की जांच भी की जाए व आपराधिक पृष्ठभूमि के लोगों को चिन्हित भी किया जाए। जनसेवा केंद्रों की जांच व अवैध राशन कार्ड बनाकर सरकारी सुविधाओं का लाभ ले रहे अपात्र लोगों को चिन्हित करने । संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखते हुए वेरिफिकेशन ड्राइव में तेजी लाने के भी निर्देश दिए।
