उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग की 15 भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी किया। आयोग के सचिव एनएस डुंगरियाल के हस्ताक्षर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार पूर्व में जारी विज्ञापन संख्या-76 के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को, विज्ञापन संख्या-74 की सर्वेक्षक परीक्षा 20 सितंबर को, सहायक बोरिंग टेक्नीशियन, कंप्यूटर प्रोग्रामर की परीक्षा 27 सितंबर को, कनिष्ठ कैमरामैन, फोटोकॉपी मशीन ऑपरेटर, प्रोजेक्शनिस्ट, शोध अधिकारी, फोटोग्राफर की परीक्षा चार अक्तूबर को, कलाकार, मानचित्रकार, विधि सहायक की परीक्षा 11 अक्तूबर को, साहसिक खेल अधिकारी, कैमरामैन, प्राविधिक सहायक की परीक्षा 18 अक्तूबर को, लाइनमैन, मनोवैज्ञानिक, अनुदेशक की परीक्षा 25 अक्तूबर को, पर्यटन अधिकारी की एक नवंबर को निर्धारित हैं ।
विज्ञप्ति में नई भर्तियों के विज्ञापन और प्रस्तावित परीक्षा तिथियों का कार्यक्रम भी जारी किया है।अभ्यर्थी भर्तीवार शेड्यूल के अनुसार अपनी तैयारी की रणनीति बना सकते हैं।
आयोग द्वारा परीक्षा कैलेंडर जारी होने से विभिन्न सरकारी भर्तियों का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों में सकारात्मक प्रतिक्रिया है कि परीक्षा की तिथियों का स्पष्ट कार्यक्रम होने के कारण तैयारी की रणनीति बनाने में मदद मिलेगी।
