बद्रीनाथ धाम में कथित चढ़ावा चोरी के मामले को लेकर मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने सरकार पर तीखा हमला बोला है।पार्टी ने मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच की मांग उठाई है । प्रकरण की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर कांग्रेस विधायक लखपत सिंह बुटोला, ब्लॉक प्रमुख ज्योतिर्मठ अनूप नेगी व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं संग मंदिर सिंह द्वार के बाहर परिसर में मौन व्रत पर बैठ गए हैं।विधायक ने श्री बदरी-केदार मंदिर समिति प्रशासन सहित सरकार पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए इस प्रकरण में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ उच्च स्तरीय न्यायिक या एसआईटी जांच की मांग की है।स्थानीय विधयक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों के इस कदम से राजनीतिक गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।
