नेशनल इंटर कालेज धनौरी (हरिद्वार्र)में नियुक्त एक शिक्षिका की डिग्रीजांच में फर्जी पाई गई है।जाँच एजेंसी -अपराध अनुसंधान विभाग (सीआइडी) ने जांच के दौरान शिक्षिका के शैक्षणिक अभिलेखों का सत्यापन कराया गया तो आरोपित शिक्षिका की एमए इतिहास की डिग्री, जो मानव भारती विश्वविद्यालय, सोलन से जारी थी,फर्जी पाई गई। सी आई डी ने जांच पूरी कर संबंधित शिक्षिका के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा को रिपोर्ट भेजी। विदित हुआ है कि महानिदेशक कार्यालय ने मामले को गंभीर मानते हुए निदेशक माध्यमिक शिक्षा को कार्रवाई के निर्देश दिए और विभागीय स्तर पर कार्रवाई की शुरु कर दी गई है।
फर्जी शैक्षिक प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षा विभाग में नियुक्ति प्राप्त करने का यह मामला छात्रो एवं उनके परिजनों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
