राज्य में समान नागरिक संहिता लागू होने के पश्चात अब तक 4,74,447 विवाह का पंजीकृत हो चुके है। यू सी सी लागू होने से पहले, ‘उत्तराखण्ड विवाहों का अनिवार्य रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 2010’ के तहत विवाह पंजीकृत किए जाते थे।यह पूरी प्रक्रिया ऑफलाइन थी, जिसमे पति- पत्नी को दो गवाहों के साथ सब रजिस्ट्रार कार्यालय में उपस्थित होना पड़ता था। यू सी सी के अंतर्गत विवाह पंजीकरण की इस प्रक्रिया में शत प्रतिशत ऑनलाइन पंजीकरण हो रहे हैं।
विगत एक वर्ष में जिस सरलता से यू सी सी के प्रावधान लागू हुए है, उससे लोगों में इस प्रक्रिया के प्रति विश्वास बढ़ा है। उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता के प्रति जनता के विश्वास के फलस्वरूप यह एक मॉडल कानून साबित हुआ है और अन्य राज्यों को भी इस दिशा में आगे बढ़ने का रास्ता दिखाया है।
