गणेश निबे , NIBE Limited के संस्थापक, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, ने Char Dham Yatra के सफल एवं सुव्यवस्थित संचालन की सराहना की है।
उन्होंने विशेष रूप से Chamoli Police, उत्तराखंड की कार्यप्रणाली, तत्परता एवं यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान पुलिस द्वारा किया गया प्रबंधन अत्यंत सराहनीय है।
गणेश निबे ने कहा कि चारधाम यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, जिसे चमोली पुलिस ने बखूबी निभाया है।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तराखंड पुलिस की सतर्कता, अनुशासन और सेवा भावना के कारण श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव प्राप्त हो रहा है।
इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड पुलिस के समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
