पीएम मोदी की अपील का दुल्हन पर असर- ऋषिकेश के सर्राफा बाजार के एक घटनाक्रम ने सबका ध्यान खींचा हैं और इसको लेकर अलग अलग प्रतिक्रियाए प्रचलित हैं। कुछ लोगों ने इसे नई पीढ़ी की आधुनिक सोच बताया, तो कुछ ने इसे मॉडर्न जनरेशन की स्मार्ट प्लानिंग कहा हैं । जानकारी के अनुसार शादी की खरीदारी करने पहुंची एक युवती ने लाखों रुपये के गहने पसंद करने के बाद अचानक अचानक युवती ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान का हवाला देते हुए कहा कि अब समय बदल रहा है, पेट्रोल, डीजल की बचत और पर्यावरण का ध्यान रखना भी जरूरी है। मुझे गहने नहीं चाहिए, ईवी कार दिला दीजिए, जिसे सुनकर परिजन स्तब्ध हो गए और काफी देर तक उसे समझाने की कोशिश की , लेकिन युवती अपनी बात पर अड़ी रही। सराफा व्यापारी के अनुसार बाजार में पहली बार ऐसा मामला सामने आया है, जब किसी दुल्हन ने गहनों से ज्यादा इलेक्ट्रिक वाहन को प्राथमिकता दी हो।
