प्राचीन शिव मंदिर लाखामंडल के पास की जा रही खुदाई के दौरान कुछ प्राचीन अवशेष व मूर्तियां मिली हैं।शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष सुशील गौड़ के अनुसार मंदिर के पास जेसीबी से की जा रही अवैध खुदाई के दौरान प्राचीन मूर्तियां एवं अवशेष मिले हैं।मंदिर समिति ने एसडीएम चकराता को शिकायत दी गयी है कि संरक्षित क्षेत्र में संरक्षित क्षेत्र में जेसीबी से खुदाई और अतिक्रमण इस धार्मिक धरोहर के लिए खतरा है।इस पर रोक लगनी चाहिए । एसडीएम द्वारा मंदिर समिति की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नायब तहसीलदार चकराता व राजस्व उपनिरीक्षक लाखामंडल को स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
