कलेक्ट्रेट नैनीताल की पार्किंग क्षेत्र में पार्क कार के अंदर अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी ने खुद को पॉइंट ब्लैंक से गोली मारकर आत्महत्या की और गाड़ी के डैशबोर्ड में सुसाइड नोट छोड़ा है.अधिवक्ता पूरन सिंह नैनीताल में जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्टैम्प वेंडर का काम करते थे.जानकारी के मुताबिक, कार पार्किंग में खड़ी थी और गोली की आवाज पर लोगों ने देखा तो उस पर पड़ी. तब तक सिर पर गोली लग चुकी थी. पार्किंग संचालक ने इसकी सूचना अधिवक्ताओं व पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार के सीसे देखा तो अंदर अधिवक्ता का शव मिला. नैनीताल में जिला न्यायालय और कमिश्नरी के समीप किराए पर रहने वाले 58 वर्षीय पूरन ने 6 माह पहले ही शादी की थी.घटनास्थल से शव के हाथ से पिस्टल और कार के आगे डेसबोड से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. इसमें परिजनों का मोबाइल नंबर लिखा है. साथ ही सुसाइड नोट में लिखा है कि वह अपनी बीमारी से बहुत परेशान है. वह अब जिन्दगी की गाड़ी नहीं खींच पा रहा का.
सुसाइड नोट में लिखा- ‘मैं इस बीमारी से दिन प्रतिदिन शारीरिक और मानसिक रूप से अत्यधिक कमजोर हो गया हूं. एक वर्ष से संभलने की कोशिश कर रहा हूं. अब जीवन की गाड़ी को धकेलना असंभव हो चुका है. मेरी विशेषकर आयुक्त दीपक रावत, डी.एम., एस.एस.पी.समेत शहर के सभी मित्रों और अन्य साथियों से अनुरोध है कि मेरी पत्नी को ढांढस बंधा देना, ताकि वो कोई गलत कदम न उठाएं. मुझे माफ़ कर देना…’
