चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे एक अंतर्राज्यीय टप्पेबाज गिरोह का चमोली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने समय रहते कार्रवाई करते हुए 4 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया, जो केदारनाथ में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद बद्रीनाथ में बड़ी वारदात की योजना बना रहे थे।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 14 लाख रुपये कीमत के 13 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनमें आईफोन और सैमसंग के हाई-एंड मॉडल शामिल हैं। बद्रीनाथ पुलिस ने हनुमान चट्टी के पास घेराबंदी कर दो संदिग्ध वाहनों को रोका, उनकी तलाशी में 07 आईफोन,03 Samsung S24 Ultra,01 OnePlus 10R, 01 Redmi Note 13, 01 Realme 13 Pro और 58,860 नकद बरामद हुआ।इण्टर स्टेट अपराधिक गिरोह के यह सदस्य केदारनाथधाम क्षेत्र में वारदात करने के बाद बद्रीनाथ में चोरी की योजना से आ रहे थे,किन्तु चमोली पुलिस की सजगता के कारण विफल रहे हैं ।
गिरफ्तार आरोपी कृष्ण कुमार और दिया भटिंडा(पंजाब)के और सुनील कुमार एवं ललित कुमार अलवर(राजस्थान) के निवासी हैं ।विदित हुआ है कि इनमे से कुछ की आपराधिक पृष्ठभूमि भी है । महिलाओं को साथ लेकर और तीर्थ यात्री का कवर लेकर चारधाम यात्रा हेतु आये श्रद्धालुओं के साथ आपराधिक घटनाएँ करने वाले इन आरोपियो की पुलिस कुंडली खंगाल रही है और इनके अन्य साथियों की तलाश कर रही हैं ।
तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से सात आईफोन, 3 सैमसंग एस24 अल्ट्रा, एक वनप्लस 10आर, एक रेडमी नोट 13 और एक रियलमी 13 प्रो सहित कुल 13 महंगे मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त 2 कारों को भी सीज कर दिया है।
पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरते और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
उत्तराखंड पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा हेतु आये श्रद्धालुओं की सुरक्षा हेतु व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है ।जिसमे सर्विलांस सिस्टम आदि आधुनिक तकनीक का भी प्रयोग किया जा रहा है ।
