उत्तराखंड भाजपा प्रदेश संगठन द्वार आठ नए प्रवक्ताओं के नाम घोषित किये गए हैं – रविंद्र जुगरान, राजेश शुक्ला, सुरेश तिवारी, शादाब शम्स, विश्वजीत नेगी, सत्यवीर चौहान, मनोज जखमोला और अनुकृति गुसाईं। इस प्रकार भाजपा में प्रदेश प्रवक्ताओं की संख्या 18 हो गयी हैं।
इन आठ नए प्रवक्ताओं द्वारा पार्टी ने विविध राजनितिक हित साधने के प्रयास किये गए हैं, जिनमे सर्वाधिक चर्चित नाम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं का हैं ।अनुकृति गुसाईं की भाजपा प्रदेश प्रवक्ता के रूप में नियुक्ति उत्तराखंड की राजनीति में परिवार के भीतर एक नया राजनीतिक मोड़ ला सकतीं है।
अनुकृति 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में लैंसडाउन सीट से चुनाव लड़ चुकी हैं। अप्रैल 2024 में लोकसभा चुनाव के दौरान सांंसद अनिल बलूनी के समर्थन में भाजपा में सम्मिलित हुई थी।
