आध्यात्मिक-प्रेरित और गैर-लाभकारी सामाजिक कल्याण संगठन मातृभूमि सेवा मिशन की देहरादून ईकाई द्वारा शनिवार को अपने पैरामाउन्ट स्ट्रीट राजपुर रोड स्थित कार्यालय में इकाई समन्वयक श्री दिनेश छारी की अध्यक्षता में पुलिस उपाधीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था)उत्तराखंड पद से सेवा निवृत्त हुए श्री योगेश चन्द का अभिनन्दन सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया स्थानीय विशिष्ट जनों – दलबिनदर सिंह जौरा, रवीन्द्र तोमर, आर्य जी, मेनन चड्ढा , नरेंद्र शर्मा ,बलदेव अग्रवाल आदि ने श्री योगेश चन्द का सम्मान किया।
डॉ. श्री प्रकाश मिश्रा द्वारा स्थापित यह संस्था मुख्य रूप से गरीब, अनाथ और बेसहारा बच्चों के लालन-पालन और शिक्षा-दीक्षा के लिए समर्पित हैं और संस्था द्वारा भारतीय मूल्यों की शिक्षा देने और समाज कल्याण हेतु वर्ष 2025 में देहरादून इकाई की स्थापना की गयी हैं।
