जनपद चमोली स्थित पीपलकोटी टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टनल में बड़ा हादसा हो गया है. परियोजना कार्य में जुटी एचसीसी (HCC) कंपनी की इस सुरंग में अचानक भूस्खलन होने से अंदर कई लोगों के फंसने की शुरुआती सूचना मिली है.
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टनल के अंदर 20 श्रमिक कार्य कर रहे थे कि अचानक सुरंग का एक हिस्सा धंसने और पानी भरने से अंदर अफरा-तफरी मच गई. सुचना पर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल तथा राज्य आपदा प्रतिवादन बल की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों एवं एजेंसियों के साथ त्वरित राहत एवं बचाव अभियान प्रचलित हैं।वर्तमान तक प्राप्त सूचना के मुताबिक 10 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. सुरंग के अंदर फंसे बाकी अन्य लोगों को बाहर निकालने का काम युद्ध स्तर पर जारी हैं..
