उत्तराखंड सरकार ने राज्य में ‘वन डिस्ट्रिक्ट-वन स्पोर्ट’ योजना को आज आधिकारिक रूप से लागू कर दिया है। इस पहल का उद्देश्य हर जिले से एक विशिष्ट खेल को चुनकर स्थानीय प्रतिभाओं को निखारना, प्रशिक्षण देना और उन्हें राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर के लिए तैयार करना है।योजना के मुख्य उद्देश्य जिले की खेल क्षमता के अनुसार खेल का चयन करना हैं ,जिससे कि युवा खिलाड़ियों को उचित मंच और ट्रेनिंग मिल सके।योजना के तहत, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को ‘आउट ऑफ टर्न’ नौकरी देने का प्रावधान भी किया गया है।यह योजना जिलों में खेल और खिलाड़ियों की पहचान करने के लिए ‘स्पॉट ट्रायल’ आयोजित करेगी, जिससे उभरती प्रतिभाओं को बढ़ावा मिलेगा।एक जनपद एक खेल नीति , मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना, मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना और संविदा प्रशिक्षक नीति के क्रियान्वयन, स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना ,खेल विभाग में अधिक पद सृजित करने आदि कार्यवाहियों से उत्तराखंड में खेल और खिलाड़ियों का स्वर्णिम काल आने की सम्भावना बन रही हैं
