सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर ने श्री बद्रीनाथ धाम के दर्शन के उपरांत व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद यहां की व्यवस्थाएं अत्यंत सुचारू हैं। व्यवस्थाओं का स्तर इस बात का प्रमाण है कि प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।भौगोलिक रूप से कठिन परिस्थितियों में ड्यूटी कर रहे पुलिस अधिकारियो और कर्मियों के सेवा भाव की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनका विनम्र और आत्मीय व्यवहार हर श्रद्धालु के मन में सुरक्षा और सम्मान का भाव पैदा करता है।चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओ की बढ़ती संख्या के मध्य इस तरह की सराहना न केवल यात्रा को सकुशल संचालित करने हेतु प्रयासरत कर्मियों के मनोबल को बढ़ाती है, अपितु श्रद्धालुओं के लिए भी सकारात्मक संदेश देती है।
