उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा 3 मई 2026 को प्रस्तावित विशेष तकनीकी अर्हता (विभिन्न विभाग) भर्ती परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, समूह ‘ग’ के 57 पदों पर सीधी भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा अपरिहार्य कारणों के कारण अगली सूचना तक टाल दी गयी है। अंतिम समय में परीक्षा स्थगित किये जाने को लेकर विविध चर्चाये प्रचलित हैं.

