iPhone 14 एवं उससे आगे की श्रृंखला में उपलब्ध “Emergency SOS via Satellite” फीचर वर्ष 2022 से विश्व के अनेक देशों में सफलतापूर्वक कार्य कर रहा है।
यह अभिनव सुविधा दूरस्थ एवं नेटवर्क-विहीन क्षेत्रों में भी आपातकालीन सेवाओं से संपर्क स्थापित करने में सक्षम है, जिससे अनेक जीवनों की रक्षा संभव हो पाई है। भारत जैसे विशाल एवं विविध भौगोलिक परिस्थितियों वाले देश—जहाँ पर्वतीय क्षेत्र, घने वन तथा सीमित नेटवर्क कवरेज वाले इलाके बड़ी संख्या में मौजूद हैं,में इस सुविधा की उपलब्धता नागरिकों की सुरक्षा को अत्यधिक सुदृढ़ कर सकती है।
इसके अतिरिक्त, भारत विश्व का सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होने के कारण, आपातकालीन परिस्थितियों में इस तकनीक का प्रभाव अत्यंत व्यापक हो सकता है। यदि इस सेवा को हमारे राष्ट्रीय आपातकालीन नंबर 112 के साथ एकीकृत किया जाए, तो यह एक तेज, प्रभावी एवं निर्बाध प्रतिक्रिया प्रणाली स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी, विशेषकर प्राकृतिक आपदाओं, दूरस्थ क्षेत्रों में दुर्घटनाओं अथवा अन्य गंभीर परिस्थितियों में, जहाँ पारंपरिक संचार माध्यम विफल हो जाते हैं।
यह भी उल्लेखनीय है कि “Emergency SOS via Satellite” फीचर का दुरुपयोग होने की संभावना अत्यंत कम है, क्योंकि इसे विशेष रूप से वास्तविक आपातकालीन स्थितियों में उपयोगकर्ता द्वारा सीधे आपातकालीन सेवाओं से संपर्क हेतु डिजाइन किया गया है।
भारत में इस महत्वपूर्ण सुविधा के शीघ्र सक्रियण एवं 112 आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रणाली के साथ इसके एकीकरण हेतु आवश्यक स्वीकृतियाँ प्रदान करने से आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया क्षमताओं को एक नई दिशा प्रदान करेगा और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा ।
