कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा माह मई 2026 में मा०सुप्रीम कोर्ट के एक मामले की सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्यकांत ने कथित तौर पर बेरोजगार युवाओं को ‘कॉकरोच’ जैसा बताये जाने को युवाओं चुनौती के रूप में लेकर अपनी पहचान ‘कॉकरोच’ के रूप में अपनाते हुए सिस्टम, बेरोजगारी और युवाओं की उपेक्षा के विरुद्ध एक डिजिटल विरोध और मीम आंदोलन के रूप में स्थापित करने के प्रयास किया जा रहा है, पार्टी से जुड़ने के लिए निर्धारित शर्तो -बेरोजगार होनाआलसी होना,हर समय ऑनलाइन रहना,प्रोफेशनल तरीके से अपनी भड़ास निकालने में माहिर होना आदि के कारण युवा ,बेरोजगार और सिस्टम से असंतुष्ट व्यक्ति इस डिजिटल आंदोलन ने जुड़ रहे है,जो सके इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की संख्या में अभूतपूर्व उछाल से दृष्टिगत है,आंदोलन के समर्थकों द्वारा सोशल मीडिया पर CJP 2029 का हैशटैग भी इस्तेमाल किया जा रहा है。इसके तेजी से बढ़ते प्रभाव को देखते हुए स्थानीय नियमों और कानूनी शिकायतों का हवाला देकर गुरुवार को इसके आधिकारिक X अकाउंट को भारत में बैन कर दिया गया है।
कॉकरोच जनता पार्टी के आधिकारिक X अकाउंट को भारत में बैन किये जाने के बाद इस डिजिटल संगठन संगठन ने कुछ देर बाद नया अकाउंट बनाया। इसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया और बायो में लिखा- कॉकरोच डोंट डाय, यानी कॉकरोच मरते नहीं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के इंस्टाग्राम पर 24 घंटे में फॉलोअर्स दोगुने होकर अब यह आंकड़ा 1.96 करोड़ पहुंच गया है। जो देश की किसी भी राजनीतिक पार्टी के फॉलोअर्स से ज्यादा हैं।भारतीय जनता पार्टी (BJP) के 90 लाख और कांग्रेस के 134 करोड़ फॉलोअर्स हैं। CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके ने पार्टी के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करने की कोशिश का आरोप भी लगाया है। जब पुराना अकाउंट बंद हुआ, तब 1.93 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे।
यह एक ‘मॉक-पॉलिटिकल’ पार्टी है जो इंटरनेट के मीम कल्चर और रील्स के माध्यम से युवाओं का ध्यान खींच रही है।यह आंदोलन बेरोजगारी, मुद्रास्फीति और परीक्षा में होने वाली गड़बड़ियों के खिलाफ युवाओं की हताशा को दर्शाता है।: इसे आश्चर्यजनक समर्थन मिला है.कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ,की शुरुआत एक्स पर एक राजनीतिक व्यंग्य के रूप में हुई थी, इंटरनेट पर एक विशाल आंदोलन में तब्दील हो गई है, जिसमें लाखों भारतीय और हस्तियां शामिल हो रही हैं। जो पहले एक व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ था, वह अब 12 मिलियन भारतीयों का एक पूर्ण विकसित संगठन बन गया है , जिसे अखिलेश यादव, मनीष सिसोदिया, संजय सिंह, महुआ मोइत्रा और कीर्ति आजाद जैसी राजनीतिक हस्तियों का समर्थन प्राप्त है।कीर्ति आजाद और महुआ मोइत्रा उन पहले राजनेताओं में से थे जिन्होंने अनौपचारिक राजनीतिक संगठन के सदस्य बनने के लिए हस्ताक्षर किए थे, जो खुद को “युवाओं का, युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए एक राजनीतिक मोर्चा” के रूप में परिभाषित करता है।
