उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत 8 जून से मतदाता सूची के व्यापक सत्यापन और अद्यतन का कार्य शुरू हो गया है। पहले दिन की गतिविधियां इस प्रकार रहीं:
* राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल(से०नि०)गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को गणना प्रपत्र वितरित कर अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया।
* मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के प्रदेश पदाधिकारियों को भी गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए गए, जिनमें भाजपा, कांग्रेस, CPI(M) और बसपा शामिल हैं।
प्रदेशभर में बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा पहले दिन 4,90,252 गणना पत्र वितरित किए गए।इनमें से 13,736 गणना पत्रों का डिजिटलीकरण भी किया गया।
SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाना,
मृत, स्थानांतरित या अपात्र मतदाताओं की पहचान करना,नए पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल करना, चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाना आदि है ।
यह अभियान आगामी चुनावों से पहले मतदाता सूची की शुद्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में हो तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या दोहराव को समाप्त किया जा सके।
