उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा निर्गत वाहन चालक भर्ती परीक्षा की मेरिट सूची को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. बेरोजगार संगठनों द्वारा मेरिट सूची में दर्ज नामों, जेंडर और चयन प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और सोशल मीडिया पर अनेक पोस्ट व वीडियो इस तरह के चल रहे हैं आयोग की ओर से आरोपों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि मेरिट सूची में प्रदर्शित अधिकांश विवादित जानकारियां आयोग की गलती नहीं बल्कि अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन पत्र में स्वयं भरी गई सूचनाओं के आधार पर हैं ।
आयोग ने यह भी संकेत दिए हैं कि दस्तावेज सत्यापन के दौरान गलत सूचना देने वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर कर दिया जाएगा और भविष्य में उन्हें आयोग की परीक्षाओं से डिबार करने पर भी विचार किया जा सकता है.
उल्लेखनीय हैं उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वाहन चालक/प्रवर्तन चालक के 75 पदों पर भर्ती के लिए 31 मई 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की थी.
