क्रय-विक्रय समिति रुद्रपुर के चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज करते हुए सभी महत्वपूर्ण पदों पर निर्विरोध विजय हासिल की। किसान व सहकारी नेता ठाकुर जगदीश सिंह लगातार तीसरी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए, जबकि उपाध्यक्ष पद पर युवा निखिलेश द्विवेदी निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति में एक युवा का उपाध्यक्ष पद पर चुना जाना सहकारिता के प्रति युवाओं के बढ़ते रुझान है।
इसके अतिरिक्त क्रय-विक्रय समिति से जिला सहकारी बैंक के लिए राम भु वन गोंड, ठाकुर जगदीश सिंह, शीतल चौहान एवं मनोज सिंह को प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित किया गया। वहीं तराई विकास संघ के लिए निखिलेश द्विवेदी एवं सुनीता मौर्या तथा यूसीएफ के लिए ए.के. अग्निहोत्री सहित अन्य संस्थाओं हेतु भी सभी प्रतिनिधियों का निर्विरोध निर्वाचन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक तिवारी ने कहा कि यह जीत कुशल नेतृत्व, संगठन की मजबूती एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि सहकारिता चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशियों की एकतरफा जीत ने यह स्पष्ट कर दिया है कि क्षेत्र की जनता एवं सहकारिता से जुड़े प्रतिनिधियों का विश्वास है,
पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के नेतृत्व में उत्तराखंड में सहकारिता आंदोलन लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों, सहकारी संस्थाओं एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जिसका परिणाम आज सहकारिता चुनावों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला।
