कल दिनांक 20-5-2026 को दोपहर लगभग 12:00 बजे किच्छा में डीडी चौक के पास हुई से बहेड़ी थाने से आये सादे कपड़ों और वर्दीधारी पुलिसकर्मियों द्वारा ग्राम दरऊ के प्रधान पति एवं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। गफ्फार खान पर जनपद बरेली में अवैध शस्त्र तस्करी और अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में अभियोग पंजीकृत होने के कारण वांछित की सूची में उनका नाम चल रहा था।
गफ्फार खान का नाम इसी साल फरवरी में बहेड़ी पुलिस की ओर से पकड़े गए कथित असलहा तस्करी मामले में सामने आया था। उस समय पुलिस ने तस्लीम और सोमू खान नाम के दो आरोपियों को अवैध पिस्टल और तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था।पूछताछ में बरामद हथियारों का कनेक्शन बरेली में हुए उपद्रव और दंगों से जुड़ा बताया गया था। स्थानीय कांग्रेस विधायक श्री तिलक राज बेहड़ द्वारा उन पर आरोप लगाए गए थे।
