मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट कर चारधाम यात्रा के निर्बाध, एवं सुचारू संचालन हेतु व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति को बनाए रखने का अनुरोध किया गया ।उनके द्वारा प्रचलित चारधाम यात्रा के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के कारण व्यावसायिक एलपीजी की मांग में अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए राज्य को लगभग 9,67,949 व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आवश्यकता के सापेक्ष शत प्रतिशत आपूर्ति का अनुरोध किया गया ।वार्ता के दौरान उत्तराखंड की भौगोलिक परिस्थितियों व आपदाजन्य संवेदनशीलता के दृष्टिगत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा होनी ज्ञात हुई है ।
