एनआईटी श्रीनगर के बीटेक तृतीय वर्ष (कंप्यूटर साइंस) के तेलंगाना निवासी छात्र रविवार को अपने दोस्तों के साथ अलकनंदा नदी तट पर नहाने गया था। इस दौरान वह अचानक अनियंत्रित होकर नदी में बह गया,परन्तु अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सर्च ऑपरेशन में कथित देरी और संसाधनों की कमी से आक्रोशित छात्रों ने सोमवार को संस्थान का परिसर बंद कराया , धरने पर बैठे छात्रों ने प्रशासन और बचाव दलों पर लापरवाही का आरोप लगते हुए अभियान में एनडीआरएफ को शामिल करने की मांग की गयी ।
