सितारगंज पुलिस/एसओजी रुद्रपुर द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही कर अवैध हथियार की तस्करी में संलिप्त दो व्यक्तियों-हरेंद्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी प्रिया फॉर्म ग्राम सिसैया सितारगंज व निखिल उर्फ रानू पुत्र रमेश चंद्र निवासी वार्ड नंबर 6 केशव नगर सितारगंज को अवैध शस्त्र एवं कारतूस सहित पकड़ा गया । कोतवाली सितारगंज में एफआईआर संख्या-169/26 , धारा- 25(1-ख)(क) एवं धारा-26 शस्त्र अधिनियम पंजीकृत हुआ है ।प्रारम्भिक पूछताछ में करने पर अभियुक्तगण द्वारा इंद्रजीत निवासी सुतिया पुलभट्टा के साथ मिलकर बदायूं से अवैध असलहा लाकर उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड में डिमांड के अनुसार बेचा जाना ज्ञात हुआ है ।
