जनपद बागेश्वर के कौसानी स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में “भूत मंदिर” बनाए जाने संबंधी समाचार के बाद इस पर विवाद खड़ा हो गया है।यह मामला केवल एक “मंदिर निर्माण” का नहीं, बल्कि शिक्षा संस्थानों में अंधविश्वास बनाम वैज्ञानिक सोच को लेकर चर्चा प्रचलित है ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कूल परिसर में करीब ₹25,000 की लागत से एक कथित ‘भूत मंदिर’ बनाया गया। आरोप है कि इसके लिए 218 छात्रों से ₹100-₹100 (लगभग ₹21,800) वसूले गए। कुछ शिक्षकों के योगदान से कुल खर्च लगभग ₹25,000 बताया गया।
मंदिर बनाने की वजह बताई जा रही है कि जिस स्थान पर मंदिर बनाया गया, वहां पहले किसी व्यक्ति की असमय मृत्यु हुई थी और समय के साथ वहां “आत्मा भटकने” की अफवाह फैल गई। स्कूल में कुछ छात्राओं के बेहोश होने की घटनाएं भी बताई गईं, जिससे अंधविश्वास और बढ़ा। 
मामला इसलिए संवेदनशील है क्योंकि यह सरकारी स्कूल से जुड़ा है और इसमें अंधविश्वास को बढ़ावा देने का आरोप है।प्रशासन ने प्रकरण का संज्ञान लेकर जांच के आदेश दे दिए हैं
