सख्त नियम लागू कर दिए गए हैं। अब छात्र एवं शिक्षक स्कूल परिसर में मनमर्जी से मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे।
निर्देशों के तहत स्पष्ट किया गया है कि विद्यालय परिसर में मोबाइल फोन का उपयोग केवल शैक्षणिक गतिविधियों के लिए ही किया जा सकेगा। अनावश्यक एवं व्यक्तिगत उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा।
शिक्षा विभाग का मानना है कि इस निर्णय से विद्यालयों में अनुशासन बेहतर होगा तथा छात्रों का ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित रहेगा। साथ ही डिजिटल संसाधनों का उपयोग केवल शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के उद्देश्य से ही सुनिश्चित किया जाएगा।
सभी विद्यालयों को इन निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन की स्थिति में आवश्यक कार्रवाई भी की जा सकती है।
