दिनांक 01.05.2026 को थाना रायवाला परिसर से स्कूटी चोरी होने की घटना पर दिनांक-02.05.2026 को मु0अ0सं0 65/2026 धारा 305(e)BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अभियुक्त की तलाश के क्रम मे टीमे बनाकर घटनास्थल सम्बन्धित सीसीटीवी कैमरो का अवलोकन किया गया। तथा उच्च स्तर की सुरागरसी पतारसी करते हुए 01 अभियुक्त – विदित पाहवा उर्फ राहुल पुत्र रामगोपाल पाहवा, उम्र – 18 वर्ष निवासी मान सरोवर कालोनी, गली नं0 02, भट्टोवाला गुमानीवाला ऋषिकेश चोरी किये गये वाहन सं0 UK14 M- 6967 (ज्यूपिटर स्कूटी) के साथ तीन पानी फ्लाईओवर के नीचे बने अण्डर पास के पास से गिरफ्तार किया गया है। अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रचलित है
