उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पश्चिम बंगाल के बनगांव में चुनावी माहौल को धार देने पहुंचे, जहां उन्होंने रोड शो के जरिए बीजेपी प्रत्याशियों के समर्थन में जोरदार प्रचार किया। पश्चिम बंगाल के बनगांव में आयोजित रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का माहौल देखने को मिला। मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान जनता से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
अपने संबोधन में धामी ने कहा कि राज्य में इस बार सत्ता परिवर्तन जरूरी है। उन्होंने जनता से डबल इंजन सरकार के महत्व को समझते हुए वोट देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में एक ही सरकार होने से विकास कार्यों को गति मिलती है और जनता के लिए योजनाओं का लाभ तेजी से पहुंचता है।
LIVE: बनगांव (पश्चिम बंगाल) में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा
https://t.co/LxUU5BtjLR— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) April 6, 2026
सीएम धामी सोमवार, 6 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के एकदिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रत्याशियों के नामांकन कार्यक्रमों में भी हिस्सा लिया और उनके साथ रोड शो किया। धामी ने स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास और बेहतर भविष्य के लिए जनता का समर्थन बेहद जरूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं, बल्कि विकास की दिशा तय करने का अवसर है।
