प्रेमनगर क्षेत्र में छात्रों के बीच हुई मारपीट में एक छात्र की मृत्यु के मामले में दून पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने मुख्य अभियुक्त सहित दो आरोपियों प्रहलाद राज और अंकुर सिंह को पश्चिम बंगाल के पुरूलिया स्थित एक रिसॉर्ट से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है, जहां उनसे आगे की पूछताछ की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को मामले में महत्वपूर्ण प्रगति माना जा रहा है।
दून पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है और अन्य संबंधित व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
