भारत सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन 14567 को पूरी तरह सक्रिय कर दिया है। यह सेवा सुबह 8 बजे से शाम 8 बजे तक पूरे भारत में उपलब्ध है। बुजुर्ग इस हेल्पलाइन के माध्यम से आपात स्थिति, मेडिकल सहायता, उत्पीड़न, वैक्सीनेशन केंद्र की जानकारी और अन्य जरूरी मदद प्राप्त कर सकते हैं। हेल्पलाइन को डायल करने के लिए किसी अतिरिक्त कोड की आवश्यकता नहीं है, जिससे बुजुर्ग आसानी से सहायता प्राप्त कर सकें।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार यह पहल वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम सभी से आग्रह है कि अपने बुजुर्गों, रिश्तेदारों और पड़ोसियों के साथ इस महत्वपूर्ण जानकारी को साझा करे, ताकि वे सुरक्षित और सशक्त रह सकें। हर ग्रुप में संदेश भेजना संभव नहीं है, इसलिए कृपया मेरा WhatsApp चैनल फॉलो करें— वहाँ मैं सभी अपडेट और सामग्री नियमित रूप से साझा करता हूँ।
