देहरादून यातायात पुलिस द्वारा वन-वे (गलत दिशा) में वाहन चलाने वालों पर नकेल कसने के लिए अब ‘स्पाइक बैरियर’ (टायर किलर) जैसे सख्त उपकरणों का इस्तेमाल करने जा रही है, जिससे नियम तोड़ने वाले वाहनों के टायर तुरंत पंचर हो जाएंगे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य शहर में लगने वाले जाम और आम नागरिकों की जान को जोखिम में डालने वाले रॉन्ग-साइड ड्राइविंग पर पूरी तरह रोक लगाना है।
देश के कई शहरों- मुंबई, ठाणे, इंदौर, और अंबाला आदि में इस तकनीक के सकारात्मक परिणामों के बाद देहरादून में इसके लागू होने से वनवे नियमों का उल्लंघन कम होने की उम्मीद है। पुलिस का मानना है कि स्पाइक बैरियर लगाने का उद्देश्य लोगों को नुकसान पहुंचाना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और रॉन्ग साइड ड्राइविंग जैसी खतरनाक प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाना है।
