खटीमा में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 125 पर जगबुड़ा पुल के पास हिंद पब्लिक स्कूल की शिक्षिका की स्कूटी और हाथी के बीच टक्कर की एक बड़ी घटना सामने आई है। इस दुर्घटना में हाथी का एक बड़ा हिस्सा (दांत) टूट कर गिर गया, जिसे बाद में वन विभाग की टीम ने अपने कब्जे में ले लिया।स्कूटी सवार महिला घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।क्सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और टूटे हुए हाथी के दांत को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया है।
इसके साथ ही इलाके में वनकर्मियों की टीम हाथियों की आवाजाही पर नज़र बनाए हुए है।गतिविधियों को देखते हुए वन कर्मियों को गश्त पर लगाया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार मुआवजे की कार्रवाई भी की जाएगी।
