स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड द्वारा एक पाकिस्तानी गैंगस्टर एवं हैंडलर से व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क में होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है ।विदित हुआ है कि भट्टी एवं उसके साथियों द्वारा उसे हिंदू मंदिरों तथा हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों को निशाना बनाने की टास्किंग दी गई थी ।
थाना प्रेमनगर क्षेत्र के मिट्ठीबेड़ी निवासी विक्रान्त पर पाकिस्तान में बैठे आतंकियों के संपर्क में रहकर देश विरोधी गतिविधियों की साजिश रचने और संवेदनशील सैन्य व सरकारी ठिकानों की जानकारी साझा करने का आरोप है।
आरोपी द्वारा शहजाद भट्टी के निर्देश पर सेलाकुई इंडस्ट्रियल एरिया,IRB झाजरा के गेट के सामने एवं बाला जी मंदिर के आसपास दीवार पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन Therik e Taliban Hindustan(TTH) लिख कर वीडियो रिकॉर्ड कर शहजाद भट्टी को भेजा जाना विदित हुआ है।
उल्लेखनीय हैं कि इसी तरह के नेटवर्क को पिछले दिनों यूपी एटीएस ने बर्स्ट किया था ,जिसमे आतंकी पाकिस्तान के हैंडलर्स से सोशल मीडिया से जुड़े और उनके कहने पर भारत में आगजनी व दहशत फैलाने की साजिश रच रहे चार युवकों -साकिब उर्फ डेविल, विकास गहलावत उर्फ रौनक, लोकेश उर्फ बाबू, उर्फ पपला पंडित और अरबाब को गिरफ्तार किया था ।
