प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा शीघ्र ही दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे को जनता को समर्पित किए जाने की तैयारियां प्रचलित हैं। यह महत्वाकांक्षी ग्रीनफील्ड परियोजना देश की राजधानी दिल्ली को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से तेज़, सुरक्षित और आधुनिक कनेक्टिविटी प्रदान करेगी।
इस एक्सप्रेसवे का सबसे रोमांचक हिस्सा गणेशपुर से डाट काली तक का लगभग 12 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड है, जिसे एशिया का सबसे लंबा ग्रीन वाइल्डलाइफ कॉरिडोर कहा जा रहा है। यह विशेष रूप से वन्यजीवों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है और Rajaji National Park के पास विकसित किया गया है।
दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे, National Highways Authority of India द्वारा निर्मित एक अत्याधुनिक एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे है, जिसमें सीमित एंट्री और एग्जिट की व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहेगा।
परियोजना में पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग, ग्रीन टेक्नोलॉजी और इको-फ्रेंडली निर्माण तकनीकों का उपयोग किया गया है। इसके पूर्ण होने से न केवल यात्रा समय में भारी कमी आएगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा।
सरकार इस परियोजना को जल्द से जल्द जनता को समर्पित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
