आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनितिक दलों द्वारा राज्य चुनाव आयोग में पंजीकरण की सक्रियता दृष्टिगत हैं। सात नए दलों के पंजीकरण आवेदन मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को प्राप्त हुए हैं, जिनमें खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की जन निर्माण पार्टी को चुनाव आयोग में पंजीकरण हो गया है। छह अन्य दलों पर कार्रवाई गतिमान है।
जन निर्माण पार्टी की विधिवत घोषणा और शुरुआत जून 2026 में हुई। विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा इस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। चुनाव आयोग द्वारा राज्य के 17 निष्क्रिय और पुराने दलों की मान्यता समाप्त करने की कार्रवाई के बीच जन निर्माण पार्टी को नया पंजीकरण मिला है।
दूसरी ओर उत्तराखंड विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में कुल पंजीकृत गैर-मान्यता प्राप्त 42 राजनीतिक दलों में से 17 दलों के निष्क्रिय या संदिग्ध आरयूपीपी होने के आधार पर केंद्रीय चुनाव आयोग ने इन्हें पंजीकृत सूची से हटा दिया है।
