भाजपा सांसद कंगना रणौत द्वारा युवा पीढ़ी की सोच और पश्चिमी प्रभाव पर सवाल उठाते हुए Gen Z लड़कियों को लेकर व्यक्त प्रतिक्रिया को लेकर विवाद शुरू हो गया है। उन्होंने जिस तरह से जेन-जी को लेकर टिप्पणी की हैं उसको लेकर विपक्षी दल और जेन-जी समर्थक संगठन भाजपा की घेराबन्दी करने लगे हैं। कंगना रनौत की टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर भी तीखी टिप्पणियां की जा रही हैं ।
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने इसे युवाओं और महिलाओं का अपमान बताया है।एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू ने भी कंगना के बयान को उनका व्यक्तिगत मामला बताते हुए पार्टी का इससे कोई लेनादेना न होने सम्बन्धी बयांन दिया है।
कंगना रणौत द्वारा पूर्व में भी अनेक बार विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रही हैं और उन पर उत्तराखंड में विरोध प्रदर्शित रहा है। वर्ष 2021 में उनके द्वारा आजादी को लेकर दिए बयान पर कांग्रेस ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों का अपमान बताते हुए मुकदमा दर्ज करने की मांग की थी और इस वर्ष सांसद कंगना द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘टपोरी’ कहे जाने वाले बयान ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया, जिसके चलते विभिन्न स्थानों पर विरोध हुआ था ।
