डोईवाला नगर के मिस्सरवाला वार्ड में सोमवार देर रात्री हाथी के आबादी क्षेत्र में घुस आया और हाथी ने कुछ घरो में घुसकर फलदार पेड़ों को नुकसान पहुंचाया बागवानी को काफी क्षति हुई।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ समय से हाथियों की आवाजाही आबादी क्षेत्र में बढ़ गई है, जिससे फसलों, बाग-बगीचों और निजी संपत्तियों को लगातार नुकसान हो रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से प्रभावित परिवारों को मुआवजा देने के साथ ही क्षेत्र में गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।
